ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Home / big-news / बगहा में हथियार के बल पर 8.88 लाख की लूट, माइक्रो फाइनेंस कंपनी...

बगहा में हथियार के बल पर 8.88 लाख की लूट, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मेन ब्रांच में हुई वारदात

30-Aug-2019 04:42 PM

By 7

WEST CHAMPARAN : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण जिले से जहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मेन ब्रांच से 8.88 लाख की लूट हुई है. अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बगहा इलाके की है. जहां पटखौली के डुमवलिया में भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 8.88 लाख रुपये की बड़ी लूट हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला समितियों से पैसा वसूल कर कर्मियों ने मेन ब्रांच में रखा था. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 9 के पास एनएच 727 के बगल में मेन ब्रांच की ऑफिस है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है. घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजीव रंजन ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस फाइनेंस कर्मियों से पूछताछ कर रही है. बगहा से दीपक कुमार की रिपोर्ट