ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / big-news / समस्तीपुर: लोजपा नेता ने चलायी कारोबारी बद्री गोयनका पर गोली, FIR दर्ज होने...

समस्तीपुर: लोजपा नेता ने चलायी कारोबारी बद्री गोयनका पर गोली, FIR दर्ज होने पर हुआ फरार

06-Sep-2019 08:26 PM

By 9

SAMASTIPUR: स्क्रैप कारोबारी बद्री गोयनका और उनके परिवार पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रुप से घायल करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल बद्री गोयनका ने लोजपा नेता रोहित कुमार और उनके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है. बद्री गोयनका ने लोजपा नेता के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगाया है. मामला दर्ज होने के बाद एलजेपी नेता मौके से फरार है. पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. मामले की जांच कर रहे डीएसपी ने बताया है कि बद्री गोयनका और रोहित कुमार दोनों मिलकर स्क्रैप का कारोबार करते थे. बाद में दोनों सहयोगियों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी हो गई और इसी दुश्मनी के चलते रोहित कुमार ने बद्री गोयनका पर गोली चलाई. आरोपी लोजपा नेता रोहित कुमार शहर में सिनेमा हॉल भी चलाता है. बताया जा रहा है कि रोहिक एलजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसने समस्तीपुर से पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. बता दें कि इस हमले में कारोबारी बद्री गोयनका के घर पर अपराधियों ने बीस राउंड फायरिंग की थी. इस हमले में बद्री गोयनका, उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जबकि उनकी बेटी की हालत स्थिर है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस एफएसएल की मदद ले रही है. एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर बद्री गोयनका के रुम को सील कर दिया है और एक-एक चीज की बारीकी से जांच कर रही है. समस्तीपुर से रमेश की रिपोर्ट