ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / big-news / लिपि सिंह ने ही कर दी अनंत सिंह की मदद! कोर्ट में हो...

लिपि सिंह ने ही कर दी अनंत सिंह की मदद! कोर्ट में हो सकती है बिहार पुलिस की फजीहत

25-Aug-2019 12:10 PM

By 2

PATNA: दिल्ली में जदयू नेता की गाड़ी पर घूमकर लिपि सिंह ने अनंत सिंह को बड़ा सबूत दे दिया है. अनंत सिंह के वकीलों ने लिपि सिंह और उनकी गाड़ी का वीडियो फुटेज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है. ये वीडियो क्लीप कोर्ट में बिहार पुलिस की फजीहत करा सकता है. पुलिस मैनुअल का भारी उल्लंघन पुलिस मैनुअल साफ साफ कहता है कि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी ड्यूटी के दौरान किसी सियासी पार्टी या नेता से किसी किस्म की मदद नहीं ले सकता. लिपि सिंह जदयू के विधान पार्षद की गाड़ी में बैठकर सरकारी ड्यूटी कर रही थीं. मामला ये भी है कि विधान पार्षद की गाड़ी पर सांसद का कार पास और स्टीकर लगा था. ये अलग कानूनी मामला है. अनंत सिंह के आरोपों को मिला बल अनंत सिंह शुरू से ही ये आरोप लगाते आये हैं कि लिपि सिंह सत्तारूढ JDU के इशारे पर काम कर रही हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने लिपि सिंह की शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने आरोपों को गंभीर मानते हुए लिपि सिंह को बाढ के ए एस पी पद से हटा दिया था. लेकिन चुनाव के बाद उन्हें फिर से वहीं तैनात कर दिया गया. अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लिपि सिंह ही लीड कर रही हैं. इस दौरान भी अनंत सिंह लगातार लिपि सिंह पर सियासी साजिश के तहत काम करने का आरोप लगाते रहे हैं. कोर्ट में उठेगा लिपि सिंह का मामला अनंत सिंह के वकीलों के मुताबिक अब कोर्ट में लिपि सिंह का वीडियो फुटेज पेश किया जायेगा. कोर्ट को ये बताया जायेगा कि जदयू नेताओं की गाड़ी से घूमकर लिपि सिंह विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं. जाहिर है लिपि सिंह की एक भूल ने अनंत सिंह के आरोपों को बड़ा बल दे दिया है.