ब्रेकिंग न्यूज़

संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग

Home / big-news / अनंत सिंह को लाने दिल्ली रवाना हुई लिपि सिंह, दानापुर एएसपी अशोक मिश्रा...

अनंत सिंह को लाने दिल्ली रवाना हुई लिपि सिंह, दानापुर एएसपी अशोक मिश्रा भी साथ में

25-Aug-2019 12:07 PM

By 7

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां बाढ़ एएसपी लिपि सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं. लिपि सिंह के साथ दानापुर एएसपी अशोक मिश्रा भी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकले हैं. सुबह अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. अनंत सिंह को पटना लाने के लिए पुलिस टीम फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुई है. https://www.youtube.com/watch?v=AICJAnfB8z4 बाढ़ कोर्ट में पेशी तक दिल्ली पुलिस को अनंत की सुरक्षा की जिम्मेदारी बता दें कि एके 47 मामले में फरार अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया है. जहां उनकी कोर्ट में पेशी हुई है. पेशी के बाद अनंत सिंह ने बिहार पुलिस पर उनकी हत्या करने की आशंका जताई. अनंत सिंह की आशंका के बाद कोर्ट ने बाढ़ कोर्ट में पेशी तक दिल्ली पुलिस को उनके साथ रहने का आदेश दिया है. 7 दिनों बाद अनंत ने किया सरेंडर अनंत सिंह ने यह पहले ही ऐलान किया था कि वो पटना पुलिस के हाथ नहीं आने वाले हैं. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां गांव के घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद से अनंत सिंह को पिछले शनिवार को ही गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर पहुंची थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह विधायक आवास से फरार हो चुके थे. वीडियो जारी कर अनंत ने पुलिस को दी थी चुनौती अनंत सिंह फरार होने के बाद से लगातार वीडियो वायरल करवाकर पटना पुलिस पर सवाल उठा रहे थे. अनंत सिंह ने अपने तीनों वीडियो में इस बात को क्लीयर कर दिया था कि वो पटना पुलिस के हाथ नहीं आएंगे. अनंत सिंह ने कल भी एक वीडियो जारी कर पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वो कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे क्योंकि पुलिस ने उन्हें फंसाया है और उन्हें न्यायालय पर ज्यादा भरोसा है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट