पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, कई नेताओं सहित प्रशंसकों ने दी नम आंखों से विदाई
DESK: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गई. उन्हें दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स
✍ Admin
शेयर
DESK: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गई. उन्हें दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने उन्हें मुखाग्नि दी.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित देश- विदेश के कई शीर्ष नेता मौजूद थे. सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के दौरान विपक्षी पार्टियों के भी कई शीर्ष नेता शवदाह गृह में मौजूद थे.
बता दें कि बुधवार को दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक के चलते सुषमा स्वराज की मौत हो गई थी. सुषमा स्वराज का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था.