लालू यादव के बेल पर अनंत सिंह ने जाहिर की खुशी, कहा- लालू को फंसाया गया है
PATNA: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन लालू प्रसाद फिलहाल जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. कारण है कि जेल से
✍ Admin
शेयर करें
PATNA: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन लालू प्रसाद फिलहाल जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. कारण है कि जेल से बाहर आने के लिए उन्हें दुमका और चाईबासा मामले में भी बेल लेना होगा.
https://www.youtube.com/watch?v=bbcWlCXNsds
लालू यादव को बेल मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे अनंत सिंह ने लालू यादव को मिली जमानत पर खुशी जाहिर की है. अनंत सिंह ने कहा है कि लालू यादव को फंसाया गया है.
वहीं लालू यादव के समधी चंद्रीका राय ने भी लालू को जमानत मिलने पर उन्होंने कहा कि लालू यादव को न्याय मिला है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है.
राहुल सिंह की रिपोर्ट