ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / big-news / क्या सचमुच लल्लू मुखिया ने कबूल लिया अनंत सिंह का गुनाह? पुलिस का...

क्या सचमुच लल्लू मुखिया ने कबूल लिया अनंत सिंह का गुनाह? पुलिस का दावा-खुल गया छोटे सरकार का कच्चा चिट्ठा, एक पुलिस अधिकारी ने लीक कराया लल्लू का बयान

06-Sep-2019 11:54 AM

By 8

DESK: क्या पटना पुलिस ने लल्लू मुखिया के रिमांड में अनंत सिंह के गुनाहों की कुंडली सुलझा ली है. पुलिस ने दावा तो यही किया है. पुलिस के मुताबिक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने अपने रिमांड के दौरान अनंत सिंह के गुनाहों को कबूल लिया है. पुलिस और राज्य सरकार के एक मंत्री की नाक के बाल बने कुख्यात भोला सिंह और मुकेश सिंह के हत्या की साजिश की गुत्थी सुलझ गयी है. हालांकि अनंत सिंह के वकील पहले ही कह चुके हैं कि लिपि सिंह ने अनंत सिंह और लल्लू मुखिया से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये थे, जिस पर उन्होंने अपने मनमाफिक कहानी लिख दी है. क्या है पुलिस का दावा पटना पुलिस के मुताबिक अनंत सिंह के बेहद करीबी लल्लू मुखिया ने रिमांड के दौरान अनंत सिंह के गुनाह का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है. पुलिस की कहानी के मुताबिक अनंत सिंह के घर से जो एके-47 रायफल बरामद हुई है उससे कुख्यात भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या होनी थी. विधायक आवास से तीन शूटरों को दोनों की हत्या के लिए भेजा गया था. पुलिस ने लल्लू सिह की जुबान से अनंत सिंह के गुनाह की सारी कहानी पता लगा लेने का दावा किया है. पुलिस ने लीक करायी लल्लू मुखिया के बयान की कहानी अंदर की खबर ये है कि पुलिस ने आज लल्लू मुखिया के बयान की कॉपी मीडिया के अपने प्रिय पात्रों को लीक की. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सामने आये वीडियो क्लीप ने पुलिस की भद्द पिटवा दी है. डैमेज कंट्रोल में लगे एक पुलिस अधिकारी ने राजो सिंह की हत्या वाला एक 16 सेकेंड का कांट-छांट किया गया ऑडियो लीक कराया था, जिसमे अनंत सिंह की आवाज होने का दावा किय जा रहा था. जब उसकी पोल खुली तो आज लल्लू सिंह के लिखित बयान को लीक कराया गया. कोर्ट में लिखित बयान का क्या महत्व होगा कानूनी जानकारों के मुताबिक कोर्ट में लिखित बयान का कोई महत्व नहीं होता. उसके लिए साक्ष्य की जरूरत होती है. अनंत सिंह के वकील पहले ही कह चुके हैं कि पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लिया है. उनका आरोप है कि सादे कागकाज पर पुलिस अपनी मनमाफिक कहानी गढ रही है.