बेटे की बारात लेकर अकेले निकले कुशवाहा, शादी में नहीं पहुंचा महागठबंधन का कोई नेता
DELHI : लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त हार ने महागठबंधन को तार-तार कर दिया है। एक तरफ महागठबंधन के घटक दल अलग-अलग राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं के पारिव
✍ Admin
शेयर
DELHI : लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त हार ने महागठबंधन को तार-तार कर दिया है। एक तरफ महागठबंधन के घटक दल अलग-अलग राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं के पारिवारिक समारोहों में भी आपस की दूरियां दिख रही हैं।
मंगलवार को रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे की शादी के मौके पर भी महागठबंधन की दूरियां देखी गईं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक की शादी समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया लेकिन इस मौके पर महागठबंधन का कोई भी बड़ा चेहरा नहीं दिखा।
तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी भी शादी समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि कुशवाहा के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी में सभी नेता शामिल होंगे।