DGP गुप्तेश्वर पांडेय ट्रेन से पहुंचे कटिहार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
KATIHAR : बिहार पुलिस के कारनामों पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लगातार कोशिश कर रहे हैं. सूबे के जिलों में अचानक पहुंचकर लापरवाह अफसरों को टाइट करने की डीजीपी पूरी कोश
✍ Admin
शेयर
KATIHAR : बिहार पुलिस के कारनामों पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लगातार कोशिश कर रहे हैं. सूबे के जिलों में अचानक पहुंचकर लापरवाह अफसरों को टाइट करने की डीजीपी पूरी कोशिश कर रहे हैं.
खबर के मुताबिक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कटिहार ट्रेन से पहुंचे और पर्सनल गाड़ी से सीधे नगर थाना पहुंच गए. डीजीपी के पहुंचने की सूचना पर कटिहार पुलिस महकमें हडकंप मच गया. आनन-फानन में जिले के पुलिस कप्तान समेत अन्य अधिकारी भी थाने पहुंच गए.
थाना पहुंच कर डीजीपी ने केस डायरी को देखा और पुलिसवालों को फटकार भी लगाई. डीजीपी ने पुलिस वालों को यह मैसेज दिया कि काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कटिहार पहुँचे डीजीपी, नगर थाना में जारी है औचक निरक्षण। आरक्षी अधीक्षक भी है साथ मे मौजूद,बताया जा रहा है की डीजीपी ट्रैन से उतरने के बाद सीधे निजी गाड़ी से नगर थाना पहुँच कर अलग अलग मामले पर जांच शुरू कर दिए,फिल-हाल जांच जारी है।