KATIHAR: कटिहार में लोगों ने बीच सड़क पर ही धान रोप दिया और आक्रोशित लोगों ने बिहार के किसान से अपील की है कि जिनके पास जमीन नहीं है वो कटिहार आएं और कटिहार बाजार में जम के खेती करें.
✍ Admin
शेयर करें
KATIHAR: कटिहार में लोगों ने बीच सड़क पर ही धान रोप दिया और आक्रोशित लोगों ने बिहार के किसान से अपील की है कि जिनके पास जमीन नहीं है वो कटिहार आएं और कटिहार बाजार में जम के खेती करें. ऐसे में बिहार को विकसित बताने वाले नेताजी जी को बताना चाहिए कि कटिहार में आपने सड़क बनाई है या यूं ही खेत में लोग गाड़ी चला रहे थे जो 3 दिन की बारिश में तालाब बन गया.
https://www.youtube.com/watch?v=ecc-DgEoGXc&t=72s
दरअसल कटिहार बाजार से एक तस्वीर आई है. जहां जलजमाव से परेशान आक्रोशित लोग कटिहार शहर के अति महत्पूर्ण मंगल बाजार - स्टेशन रोड को जाम कर वहां धान की फसल बो रहे थे. स्थानीय लोगों की माने तो नगर निगम और रेलवे इस सड़क को लेकर आपस में उलझे हुए हैं इसीलिए शहर के सबसे प्रमुख सड़क होने के बाद भी इसकी हालत धान के खेत की तरह ही है. स्थानीय दुकानदार आफताब कहते है की 2011 से ही वे लोग इस सड़क के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली.