PATNA: ख़बर राजधानी पटना से है, जहां जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पटना के बोरिंग रोड स्थित होस्टल में हंगामा और प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की. दरअसल पटना के बोरिंग रोड स्थित विवेकानंद मार्ग में डेस्टिनेशन हॉस्टल के संचालक को अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था. पुलिस ने मौके से हॉस्टल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया था. हॉस्टल संचालक की इस करतूत से नाराज जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज होस्टल में जमकर बवाल काटा. जन अधिकार छात्र परिषद ने सरकार से हॉस्टल एक्ट लागू करने की मांग की है, जिससे हॉस्टल में चल रहे गैर कानूनी चीजों को रोका जा सके. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट