ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / big-news / भारतीय सेना की चीनी सेना से फिर हुई भिड़ंत, पेट्रोलिंग के दौरान हुई...

भारतीय सेना की चीनी सेना से फिर हुई भिड़ंत, पेट्रोलिंग के दौरान हुई धक्का मुक्की

12-Sep-2019 09:00 AM

By 13

LADDAKH : भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच एक बार फिर से भिड़ंत हुई है। खबर पूर्वी लद्दाख से है जहां पेंगोंग झील स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल पर पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच धक्का-मुक्की हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच पेट्रोलिंग के दौरान भिड़ंत हुई हो पहले भी ऐसा होते रहा है और इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। चीनी सेना अक्सर भारतीय सीमा के आसपास मनमानी करने का प्रयास करती है लेकिन भारतीय सेना उनका मुंह तोड़ जवाब देने को मुस्तैद रही है। पूर्वी लद्दाख के पेंगोंग झील स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल पर हुए इस ताजा भिड़ंत के मामले में भारतीय सेना की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें कहा गया है कि इस धक्का-मुक्की के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने तनाव कम करने के लिए बुधवार को ही आपस में बातचीत की है। आपको बता दें कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर विवादित फिंगर-5 से फिंगर-8 इलाके में 15 अगस्त 2017 को भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी. उसी साल सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच काफी दिनों तक तनातनी रही. 73 दिनों तक एक दूसरे के सामने डटे रहने के बाद सैनिक वहां से हटे थे.