MUZAFFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां केजरीवाल अस्पताल में जमकर मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई. इस बात से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ के दौरान खबर की कवरेज करने गए एक पत्रकार के कैमरे को भी लोगों ने तोड़ दिया. अस्पताल में यह हंगामा करीब दो घंटों तक जारी रहा. अब पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है.