ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / big-news / पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, पूछा- बिहार के सभी थाने...

पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, पूछा- बिहार के सभी थाने कब तक होंगे कंप्यूटरीकृत ?

03-Sep-2019 03:33 PM

By 7

PATNA : बिहार सरकार ने करीब 2 साल पहले ऐलान किया और केन्द्र सरकार को भरोसा दिलाया था कि बिहार के सभी थाने कंप्यूटरीकृत होगें. कुछ काम इस दिशा में शुरू भी किए गए. थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की बात भी कही गई. लेकिन फिलहाल स्थिती ढाक के तीन पात वाली ही है. नीतीश सरकार के थानों को ऑनलाइन करने के दावे समय के साथ फेल होते चले गए. अब तो पटना हाइकोर्ट ने भी बिहार सरकार को जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है और पूछा है कि बिहार के सभी थाने कब तक कंप्यूटरीकृत हो जाएंगे. जस्टिस एस पांडेय की खंडपीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. वहीं सरकार ने संसाधनों की कमी का हवाला दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 सप्ताह बाद की जानी है. CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network and System) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत थानों को हाई प्रोफाइल बनाने और एक-दूसरे से जोड़ने की योजना है. इसके तहत आम आदमी बिना थाना गए हुए ऑनलाइन FIR दर्ज करा सकता है. साथ ही अपने केस की जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष से ई-मेल पर ले सकता है. बिहार के कुल 39 पुलिस जिलों में 853 पुलिस थाने हैं. जिनमें से 40 रेल थाना हैं. राजधानी पटना की अगर बात करें तो कुल 67 थाने हैं. लेकिन जिस धीमी गति से थानों की आधारभूत संरचना और कंप्यूटरीकृत करने का काम सरकार के तरफ से चल रहा है उससे लगता नहीं हालात जल्द बदलेंगे.