ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / big-news / ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम पर संकट के बादल, बाढ़ में डूबा ह्यूस्टन शहर, एयरपोर्ट-स्कूल...

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम पर संकट के बादल, बाढ़ में डूबा ह्यूस्टन शहर, एयरपोर्ट-स्कूल बंद

20-Sep-2019 11:30 AM

DESK: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में होने वाले 'हाउडी मोदी' प्रोग्राम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ह्यूस्टन शहर पर मौसम की मार पड़ी है. भारी बारिश के बाद पूरा शहर बाढ़ में डूब गया है. पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण ह्यूस्टन के कई इलाके जलमग्न हैंं.


ह्यूस्टन में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्रक्रम एनआरजी स्टेडियम में होगा. इस स्टेडियम के आसपास का इलाका भी जलमग्न है. बाढ़ के कारण टेक्सास के कुछ हिस्सों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. वहीं खराब मौसम के कारण ह्यूस्टन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. लोगों को ऐहतियातन घर में रहने की हिदायत दी गई है. 21 सितंबर यानी कल से एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आवागमन शुरू होने के आसार हैं.


आपको बता दें कि 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगेजहां 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह इस कार्यक्रम में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं जो भारत-अमेरिका के संबंधों को और मजबूती देगा.