बिहार के हर जिले में हो रही बारिश, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर
PATNA : पिछले 24 घंटे से बिहार के अंदर मानसून ने जो रफ्तार पकड़ी है उसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के लगभग सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में औसतन 50 मिमी
✍ Admin
शेयर
PATNA : पिछले 24 घंटे से बिहार के अंदर मानसून ने जो रफ्तार पकड़ी है उसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के लगभग सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में औसतन 50 मिमी बारिश हुई है। लगातार बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है।
केंद्रीय जल आयोग की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बक्सर में पिछले 24 घंटे के अंदर 89 मिमी, पटना में 65 मिमी, हाथीदह में 88 मिमी, कोइलवर में 112 मिमी, श्रीपालपुर में 82 मिमी, रेवाघाट में 67 मिमी, लालगंज में 67 मिमी और बेनीबाद में 61 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक डुमरिया घाट में गंडक नदी के जलस्तर में मंगलवार सुबह 6 बजे तक 39 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। बागमती के जलस्तर में मंगलवार की सुबह तक 21 सेंटीमीटर और रुनीसैदपुर में बागमती के जलस्तर में मंगलवार सुबह तक 12 सेंटीमीटर की वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि बिहार में बहने वाली सभी नदियां अब तक खतरे के निशान से नीचे हैं।