PATNA : समाज सेवी गुड्डू बाबा पर आज पीएमसीएच में धक्का मुक्की हुई है.पीएमसीएच पहुंचे गुड्डू बाबा के साथ असामजित तत्वों ने धक्का मुक्की और गाली गलौज भी की . खबर के मुताबिक पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था की जांच करने गए समाजसेवी विकास चंद्र गुड्डू बाबा के साथ धक्का मुक्की की गई है. आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने बिहार के सरकारी हॉस्पिटलों की वस्तु स्थिति की जांच का जिम्मा भी गुड्डू बाबा को ही दे रखा है. इसी सिलसिले में गुड्डू बाबा पीएमसीएच में जांच करने गए थे जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने समाजसेवी गुड्डू बाबा के साथ धक्का मुक्की और गाली गलोज की गई. इसके बाद पीरबहोर थाने की पुलिस ने मामले को शांत किया और जांच में जुट गई. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट