ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / big-news / लिपि सिंह की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलेंगी अनंत सिंह की पत्नी, पति...

लिपि सिंह की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलेंगी अनंत सिंह की पत्नी, पति पर हुए जुल्म की करेंगी शिकायत

12-Sep-2019 05:40 PM

By 3

PATNA: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बाढ़ की ASP लिपि सिंह के खिलाफ सबूतों का पुलिंदा बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को सौपेंगी. नीलम देवी ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. वे अपने पति के साथ हुए जुल्म की जानकारी भी राज्यपाल को देंगी. हालांकि राज्यपाल अभी बीमार हैं लिहाजा राजभवन से फिलहाल समय नहीं मिला है. सबूतों का पुलिंदा लेकर राजभवन जायेंगी नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी सबूतों का पुलिंदा लेकर राजभवन जायेंगी. वे बाढ की ASP लिपि सिंह के खिलाफ तमाम सबूत राज्यपाल को सौपेंगी. नीलम देवी के मुताबिक लिपि सिंह ने मंत्री नीरज कुमार और ललन सिंह के इशारे पर तमाम नियम, कानून की धज्जियां उडा दी हैं. उनका आरोप है कि बाढ़ के कुख्यात अपराधी लिपि सिंह के चेंबर में बैठ रहे हैं और वहीं से अपराध की रणनीति तैयार कर रहे हैं. ये सारा खेल जदयू के नेताओं के इशारे पर खेला जा रहा है. नीलम देवी के मुताबिक लिपि सिंह के कई कारनामे लोगों के सामने आ चुके हैं लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है. अनंत पर हुए जुल्म की जानकारी देंगी नीलम देवी ने कहा है कि वे राज्यपाल से न्याय की फरियाद करेंगी. उनके पति को पुलिस ने जबरन केस में फंसाया है. पुलिस ने उनके पैतृक घऱ में हथियार रखवाये और फिर छापेमारी कर बरामदगी का दिखावा किया. नीलम देवी ने कहा है कि राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं. उन्हें उम्मीद है कि महामहिम राज्यपाल सारे मामलों की सीबीआई जांच के आदेश देंगे. सीबीआई जांच में सत्ताधारियों के निर्देश पर लिपि सिंह द्वारा अंजाम दिये जा रहे कारनामों की पोल खुल जायेगी. राजभवन से नहीं मिला है समय हालांकि राजभवन ने अब तक नीलम देवी को मिलने का समय नहीं दिया है. वैसे भी राज्यपाल फागू चौहान अभी वायरल फीवर के शिकार हैं. लिहाजा वे लोगों से नहीं मिल रहे हैं. उनके ठीक होने के बाद भी नीलम देवी को राज्यपाल से मिलने का समय मिलेगा ये कह पाना मुश्किल है.