ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / big-news / स्कूल-कोचिंग चलाते चलाते बाबा बने ‘राजऋषि’ का किस्सा-राज्यपाल के सामने आशीर्वाद देने का...

स्कूल-कोचिंग चलाते चलाते बाबा बने ‘राजऋषि’ का किस्सा-राज्यपाल के सामने आशीर्वाद देने का सपना अधूरा रह गया

05-Sep-2019 06:49 PM

By 9

DESK: स्कूल और कोचिंग चलाते चलाते पहले बाबा फिर आचार्य और अब खुद को राज ऋषि घोषित करने वाले वाई के सुदर्शन का सपना आज अधूरा रह गया. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उनके आशीर्वाद वाले समारोह में जाने से मना कर दिया. महामहिम के सामने आशीर्वाद देने की तमन्ना अधूरी रह गयी. पूरे पटना में लगाये गये थे होर्डिंग पोस्टर “राजऋषि” आचार्य सुदर्शन जी महाराज के साथ साथ राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर वाले होर्डिंग पिछले दो-तीन दिनों में पूरे पटना में लगाये गये थे. 5 सितंबर को राजऋषि के स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह रखा गया था. वहां बाबा को महामहिम के साथ आशीर्वचन देना था. राज्यपाल ने उनके कार्यक्रम में जाने की मंजूरी दे दी थी. लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें शायद बाबा की कृपा का आभास हुआ. लिहाजा पटना में रहते हुए भी राज्यपाल ने राज ऋषि के कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया. आखिरी वक्त में राजभवन से चिट्ठी भेज दी गयी-अपरिहार्य कारणों से महामहिम इस कार्यक्रम में नहीं जा सकते. दिल्ली से हुई थी महामहिम को बुलाने की सेटिंग दरअसल राज्यपाल फागू चौहान बिहार में नये आये हैं. उन्हें यहां की ज्यादा जानकारी नहीं है. जानकार बताते हैं कि उन्हें राज ऋषि के कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए दिल्ली से सेटिंग की गयी थी. वहां महामहिम के एक निकटतम व्यक्ति को पकड़ा गया. उनके जरिये महामहिम से स्वीकृति दिलायी गयी. लेकिन बाद में महामहिम को हकीकत की जानकारी मिली. लिहाजा आखिरी वक्त में चिट्ठी भेजी गयी-महामहिम अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं आ सकते.