ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / big-news / गोपालगंज: जिंदा जलाकर हत्या मामले में मुख्य अभियंता समेत 7 लोगों के खिलाफ...

गोपालगंज: जिंदा जलाकर हत्या मामले में मुख्य अभियंता समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच के लिए SIT गठित

30-Aug-2019 08:25 AM

By 13

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी ख़बर गोपालगंज से है, जहां 15 लाख रुपये घूस नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मृतक के बेटे ने 3 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं जिले के एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है. वहीं गोपालगंज के डीएम ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं एसपी ने बताया कि इस घटना की जांच फॉरेसिंक और फाइनेंशियल टीम भी करेगी. आपको बता दें कि पूरी घटना जिले के गंडक इलाके की है. जहां गुरुवार को कुछ बदमाशों ने ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार दिया. मृतक ठेकेदार के परिजनों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 60 लाख रुपये के भुगतान के लिए चीफ इंजीनियर ने 15 लाख रुपये की घूस मांगी थी. घूस नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार दिया गया.