गोपालगंज SDM से लगता है डर, धरने पर बैठे छात्रों को मैडम ने जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
GOPALGANJ: गोपालगंज की सदर एसडीएम साहिबा को गुस्सा खूब आता है. गुस्से में तो वो अपनी गरिमा भी भूल जाती है. और हाथ पैर चलाना शुरू कर देती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब ट्रेंड
✍ Admin
शेयर
GOPALGANJ: गोपालगंज की सदर एसडीएम साहिबा को गुस्सा खूब आता है. गुस्से में तो वो अपनी गरिमा भी भूल जाती है. और हाथ पैर चलाना शुरू कर देती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब ट्रेंड हो रहा है.
दरअसल शहर के कमला नेहरू कॉलेज के छात्र नामांकन की तारीख बढाने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे थे. और मांग नहीं माने जाने पर कॉलेज प्राचार्य को बंधक बनाकर नारेबाजी करने लगे.
इसकी सूचना सदर एसडीएम वर्षा सिंह को लगी तो मौके पर पहुंचे ही वो छात्रों पर बरस पड़ी. लेकिन अपनी बातों का असर नहीं होता देख एसडीएम ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.