ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / big-news / भारी बारिश के चलते उफनाई गंगा, सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों...

भारी बारिश के चलते उफनाई गंगा, सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, कहा- सरकार है सतर्क

19-Sep-2019 06:35 PM

By Rahul Singh


PATNA: भारी बारिश के चलते एक बार फिर से राज्य में बाढ़ के हालात गंभीर हो रहे हैं. गंगा नदी में बाढ़ के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देख सीएम नीतीश कुमार ने पटना के दीघा घाट सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निबटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है. 

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से ही बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए. जानकारी के मुताबिक बाढ़ की हालत को देख सीएम एक बार फिर प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान सीएम के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकार भी मौजूद थे. बता दें कि राजधानी पटना के गांधी घाट और एनआईटी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है.