अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पूरी वारदात पटना सिटी की है.
✍ Admin
शेयर
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पूरी वारदात पटना सिटी की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके के बाग मालू खाँ एरिया में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली लगने से शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खाजेकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों से पूछताछ की गई है. जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे.
पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट