पटना में सड़क पर उतरे आइसा कार्यकर्ता, मगध महिला कॉलेज में फीस बढ़ाने का विरोध
PATNA: राजधानी पटना में आइसा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये हैं. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया है. मगध महिला कॉलेज में सेकंड और थर्ड ईयर की फीस बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ता
✍ Admin
शेयर
PATNA: राजधानी पटना में आइसा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये हैं. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया है. मगध महिला कॉलेज में सेकंड और थर्ड ईयर की फीस बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है.
नाराज आइसा कार्यकर्ताओं ने मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया है. कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा है.
आरोप है कि फीस बढ़ाने का विरोध करने पर कॉलेज के प्राचार्य छात्राओं को कॉलेज से निकाल देने की धमकी देते हैं. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल बढ़े हुए फीस में कटौती की मांग की है.
पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट