ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / big-news / फंस गईं लिपि सिंह! MP स्टीकर लगी गाड़ी यूज करने पर अनंत सिंह...

फंस गईं लिपि सिंह! MP स्टीकर लगी गाड़ी यूज करने पर अनंत सिंह के वकील ने RS और LS के महासचिव को लिखा लेटर

28-Aug-2019 06:22 PM

By 13

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह से राज उगलवाने की तैयारी में जुटी बाढ़ ASP लिपि सिंह खुद फंसती नजर आ रही है. अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सांसद के स्टीकर लगी गाड़ी का यूज करने पर लिपि सिंह फंस गई हैं. https://youtu.be/RZRR-aDlpRo इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है. अनंत सिंह के वकील ने लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा है. अनंत सिंह के वकील ने पत्र भेजकर कार के कथित दुरुपयोग के मामले में हुई लापरवाही की जांच करने की मांग कर दी है. अनंत सिंह के वकील ज्ञानेश्वर मिश्रा ने इस पत्र में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संसद की आचार समिति के अध्यक्ष को भी कोट करते हुए मामले की जांच की मांग की है. अनंत सिंह के वकील ने आरोप लगाया है कि पंजीकरण संख्या BR01PF1341, टाटा सफारी गाड़ी बिहार के जेडीयू एमएलसी डॉ. रणवीर नंदन के नाम पर पंजीकृत है जो सांसद नहीं हैं.   अनंत सिंह के वकील ने पत्र में लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का भी जिक्र किया है. अनंत सिंह के वकील ने पत्र में लिखा है कि ‘वर्तमान घटना सुरक्षा के गंभीर उल्लंघन का एक मामला है. संसद सदस्य के पास कार नहीं है, जिसे पार्किंग लेबल के साथ जारी किया गया है. यह संबंधित सांसद और संबंधित अधिकारी के अनैतिक और अवांछित दृष्टिकोण को इंगित करता है.’ वकील ने मामले की गहन जांच करने और संसद सदस्य के खिलाफ कार पार्किंग लेबल प्राप्त करने के लिए उचित कार्रवाई के लिए आग्रह किया है. इसके अलावा उन्होंने ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह पर भी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है कि ‘उन्होंने संसद सदस्य की कार का इस्तेमाल किया है, जो सेवा नियम का उल्लंघन भी है. इस संबंध में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.’