29 जुलाई को शपथ लेंगे बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान, 11:30 बजे से राजभवन में शपथग्रहण समारोह का होगा आयोजन
PATNA : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान आगामी 29 जुलाई को शपथ लेंगे। 29 जुलाई को 11:30 बजे से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। फागू चौहान 28 जुलाई की शाम 5 बजे
✍ Admin
शेयर
PATNA : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान आगामी 29 जुलाई को शपथ लेंगे। 29 जुलाई को 11:30 बजे से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। फागू चौहान 28 जुलाई की शाम 5 बजे पटना पहुंचेंगे।
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश फागू चौहान को राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित उनके कैबिनेट के तमाम मंत्री, विपक्ष के नेता और पटना हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि फागू चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे।