SIWAN: बड़ी खबर सीवान से जहां बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी.  इस घटना में एक की मौत हो गई. जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना जिले के सराय थाना इलाके के पपौर मठिया गांव की है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी ने नकाब से अपने चेहरे को ढंक रखा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.