PATNA : विधान मंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. सदन में आज विपक्ष ने बाढ़ को लेकर खूब हंगामा किया. https://youtu.be/gjRtNbhbE1I इसके साथ ही विधान परिषद् में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने नियोजित शिक्षकों को लेकर अजीब बयान दिया. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सोशल वैल्यू बढ़ गया है. शिक्षा मंत्री ने  कृष्णनंदन वर्मा सदन में एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि हमारे गांव में जिस एक आदमी को नियोजित शिक्षक की नौकरी मिली, उसके एक महीने के बाद उसका तिलक बढ़ गया. हालांकि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन को जल्द ही यह अहसास हो गया कि उन्होंने दहेज शब्द का इस्तेमाल कर गलती कर दी. इसलिए उन्होंने कवर करते हुए कहा कि ये पहले की बात है. अब दहेज कहां चलता है. गणेश सम्राट की रिपोर्ट