ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप

Home / big-news / बिहार में बारिश के चलते उफनाई नदियां, कई इलाकों में बाढ़ की हालत...

बिहार में बारिश के चलते उफनाई नदियां, कई इलाकों में बाढ़ की हालत गंभीर

19-Sep-2019 02:14 PM

By 9

PATNA: भारी बारिश के चलते सूबे में एक बार फिर से बाढ़ की हालत गंभीर होती जा रही है. बारिश के चलते राज्य की कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में खतरे के निशान से उपर है जबिक इसके जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है. बता दें कि बक्सर में गंगा नदी फिलहाल खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर उपर बह रही है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक कई नदियों के जलग्रहण इलाकों में बारिश होने की संभावना है. जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है. केंद्रीय जल आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में बारिश के चलते कई नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बाढ़ की हालत और बिगड़ सकती है. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कई नदियों के जलस्तर में कमी होने की भी संभावना जताई गई है.