LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
19-Sep-2019 03:19 PM
By 7
LAKHISARAI : नक्सलियों को पकड़ने के डीआईजी मनु महाराज अपनी टीम को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. लखीसराय जिले से जो खबर निकल कर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि मुंगेर DIG मनु महाराज चानन जंगल में चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं. चानन के पूरे जंगल में अधिकारियों और पुलिसबल के साथ सर्च अभियान चलाया गया. डीआईजी मनु महाराज जिले के एसपी सुशील कुमार, एएसपी अभियान पवन उपाध्याय और सीआरपीएफ की टीम के साथ जंगल में छापेमारी करने पहुंचे. इस दौरान एसटीएफ और कोबरा जवान भी मुंगेर डीआईजी के साथ थे. बता दें कि सोमवार को पुलिस ने डबल मर्डर और CRPF कैंप पर हमले में शामिल दो हार्ड कोर नक्सलियों को चानन जंगल से गिरफ्तार किया था. दोनों को चानन थाना क्षेत्र के जंगली इलाके पंचमूर से गिरफ्तार किये गए. जहां मनु महाराज अपनी टीम के साथ नकेल कसने पहुंचे हैं. दोनों नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, 315 बोर के दो गोली एवं 315 बोर के ही तीन खोखा बरामद किया था. बता दें कि 2014 में जमुई में सीआरपीएफ कैम्प पर हमला को लेकर दोनों के खिलाफ 83/14 कांड संख्या दर्ज है. नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र में नक्सलियों के गठजोड़ से जंगली व पहाड़ी इलाकों में अवैध शराब कारोबारी का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है. जिसपर पुलिस प्रशासन के लाखों प्रयास के बावजूद इस पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में चानन थाना के कछुआ जंगल से लगभग दस से अधिक अवैध शराब भट्ठी, शराब बनाने के लिए रखे गए प्लास्टिक का डब्बे, एक सौ से अधिक बर्तन में फुल रहे जाबा महुआ, 70-80 टीन गुड़ (मिट्ठा), चार बोरी उर्वरक (डीएपी सलफेट), दर्जनो ठेरी जलाबन के लिए रखे लकड़ी के अलावा शराब बनाने के उपकरण जब्त किये गए. कछुआ जंगल में सचॅ अभियान चलाये जाने की सूचना मिलते है नक्सलियों ने अपना ठीकाना बदल लिया. वहीं शराब कारोबारी भी अपनी शराब भट्ठी को छोड़कर फरार हो गए. लखीसराय से विश्वनाथ की रिपोर्ट