PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने एक घर में घुसकर 4.5 लाख के गहने की चोरी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना के राम कृष्णा नगर थाना इलाके की है. जहां जगनपुरा इलाके के एक अपार्टमेंट में भीषण चोरी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने अपार्टमेंट में एक बंद फ्लैट को अपना निशाना बनाया है. पीड़िता कविता देवी ने बताया कि उसके फ्लैट से चोर 4.5 लाख के गहने चुरा लिए हैं. एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट कविता ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो सारे सामान बिखरे पड़े थे. उसने अचानक देखा कि चोर सारे गहने लेकर फरार हो गए हैं. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट