राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश हुए साइबर अपराधियों के शिकार, शातिरों ने बनाया फर्जी ट्वीटर अकाउंट
DESK: अगर आपको सोशल साइट पर राज्यसभा के उप सभापित हरिवंश के नाम से अकाउंट मिले तो जरा उस अकाउंट से रहिए सावधान. दरअसल राज्यसभा उप सभापति हरिवंश के नाम से साइबर ठगों ने एक फर्जी अकाउंट
✍ Admin
शेयर
DESK: अगर आपको सोशल साइट पर राज्यसभा के उप सभापित हरिवंश के नाम से अकाउंट मिले तो जरा उस अकाउंट से रहिए सावधान. दरअसल राज्यसभा उप सभापति हरिवंश के नाम से साइबर ठगों ने एक फर्जी अकाउंट क्रिएट कर दिया है और हैरान करने वाली बात यह है कि उस अकाउंट से ट्वीट भी किए जा रहे हैं.
देश में तमाम कड़े साइबर कानूनों के बाद भी साइबर अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है इसका अंदाजा इस बात से मिलता है कि उन्होंने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का ही फर्जी ट्वीटर अकाउंट बना दिया.
इस मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज भी कराई गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.