पटना से कुख्यात चुनमुन अरेस्ट, रंगदारी के लिए की थी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर फायरिंग
PATNA : पटना पुलिस ने आखिरकार रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
खबर के मुताबिक कुख्यात चुनमुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय
✍ Admin
शेयर
PATNA : पटना पुलिस ने आखिरकार रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
खबर के मुताबिक कुख्यात चुनमुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.चुनमुन के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
आपको बता दें कि 30 जुलाई को बिक्रम थाना इलाके के अराप गांव मे एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गोलीबारी हुई थी. बताया जाता है कि चुनमुन ने रंगदारी की डिमांड को लेकर फायरिंग की थी. चुनमुन लूट और डकैती के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है.