INX मीडिया केस में गिरफ्तारी के लिए पहुंची CBI टीम, घर पर नहीं मिले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम
DESK: आईएनएक्स मीडिया केस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम दिल्ली से फरार हो गए हैं. सीबीआई की टीम उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी लेकिन चिदंबरम अपने
✍ Admin
शेयर
DESK: आईएनएक्स मीडिया केस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम दिल्ली से फरार हो गए हैं. सीबीआई की टीम उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी लेकिन चिदंबरम अपने घर पर नहीं मिले.
बता दें कि इस केस में पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका की अर्जी को खारिज कर दिया था बाद में कांग्रेस पार्टी के वकीलों की फौज उन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करने से इनकार कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद चिदंबरम के पास गिरफ्तारी के सिवाए कोई चारा नहीं था. इसी सिलसिले में जब सीबीआई की टीम चिदंबरम के घर पहुंची तो कांग्रेसी नेता अपने घर से गायब मिले.