शीला दीक्षित के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा- देश को हुई अपूरणीय क्षति
PATNA: दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के असामयिक निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके निधन से देश को
✍ Admin
शेयर
PATNA: दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के असामयिक निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है.
मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शीला दीक्षित एक प्रख्यात नेता और समाजसेवी थीं. दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने काफी काम किए. उन्होंने कहा कि वे बेहद मृदूभाषी, बेहद मिलनसार और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं.
मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. उधर शीला दीक्षित के निधन पर विधानसभास्पीकर विजय कुमार चौधरी ने भी शोक जाहिर किया और उनके निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है.