सीएम नीतीश लगातार दूसरे दिन कर रहे बाढ़ का हवाई सर्वे, वापसी के बाद सदन में दे सकते हैं जानकारी
PATNA : बिहार में बाढ़ के कहर पर आज विधान सभा में जमकर हंगामा देखने को मिला. बाढ़ का जायदा लेने के लिए आज भी सीएम नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण पर हैं.
नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्
✍ Admin
शेयर करें
PATNA : बिहार में बाढ़ के कहर पर आज विधान सभा में जमकर हंगामा देखने को मिला. बाढ़ का जायदा लेने के लिए आज भी सीएम नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण पर हैं.
नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं. नीतीश कुमार आज को सीमांचल और कोशी इलाके में बाढ़ के हालात का जायजा ले रे हैं. विधान परिषद में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी साथ ही कहा सरकार अभी एक्शन में है. सुशील मोदी ने कहा कि सरकार बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है.
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश की वजह से उत्तर भारत की नदियों में उफान आ गया है. जल स्तर में बढ़ोत्तरी की वजह से कई तटबंध टूट चुके हैं. खबर के मुताबिक अबतक 23 लोग बाढ़ में डूब चुके हैं.