ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

Home / big-news / सीतामढ़ी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही सेंट्रल टीम, राज्य सरकार...

सीतामढ़ी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही सेंट्रल टीम, राज्य सरकार ने केंद्र से की है 27 सौ करोड़ की मांग

29-Aug-2019 03:45 PM

By 9

SITAMADHI: बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए रमेश कुमार गंटा की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम केंद्रीय टीम सीतामढ़ी का दौरा कर रही है. यह टीम जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का जायजा ले रही है. केंद्रीय टीम ने इस मसले को लेकर सीतामढ़ी कलेक्टेरियट में डीएम के साथ बैठक की. बैठक के दौरान जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने केंद्रीय टीम को जिले में बाढ़ से हुई क्षति का व्यौरा दिया. इस टीम के साथ राज्य सरकार के अधिकारी भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. बता दें कि बिहार सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की क्षति पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से 27 सौ करोड़ रुपए की मांग की है. शुक्रवार को केंद्रीय टीम मधुबनी जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी. बता दें कि भारत सरकार की टीम बिहार में पिछले महीने आयी बाढ से हुई क्षति का आलकन करने आयी है. केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव रमेश कुमार के नेतृत्व में आयी टीम में केंद्र सरकार के 6 अधिकारी शामिल हैं. बिहार सरकार ने बाढ़ से हुई क्षति की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से 2700 करोड़ रूपये मांगे थे. नीतीश सरकार ने केंद्र से टीम भेजने का भी आग्रह किया था, इसके बाद सेंट्रल टीम पहुंची है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट