RSS हमारा मातृ संगठन, गिरिराज सिंह ने कहा- इसपर उठेगा सवाल तो करेंगे प्रतिकार
BEGUSARAI: अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे के दौरान बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ के चलते द
✍ Admin
शेयर
BEGUSARAI: अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे के दौरान बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ के चलते दर्जनों लोगों की जान गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता महज बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि असम में भी बाढ़ के चलते सैंकड़ों लोगों की जानें चली गई हैं लेकिन पार्टी नेता पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करने की बजाए बयानबाजी में उलझे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=Hd-XfTowXlE&feature=youtu.be
RSS हमारा मातृ संगठन
गिरिराज सिंह इस दौरान बिहार में आरएसएस की जांच कराए जाने वाली बात पर भी बोले. उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया और जेडीयू ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में हो रही जांच के बाद वो अपनी कोई राय देंगे. उन्होंने कहा कि आरएसएस हमारा मातृ संगठन है और अगर संगठन के संबंध में किसी तरह की बात होगी तो वो उसका प्रतिकार करेंगे.
JDU से पुराना नाता
जेडीयू से गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जेडीयू से बीजेपी का गठबंधन साल 1996 से है ऐसे में इसकी तुलना जम्मू और कश्मीर की पीडीपी से करना उचित नहीं है. बिहार की विकास के लिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है और जेडीयू हमारे पुराने साथियों में से हैं.