ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / big-news / बढ़ते अपराध पर बीजेपी मंत्री राम नारायण मंडल ने अपनी ही सरकार पर...

बढ़ते अपराध पर बीजेपी मंत्री राम नारायण मंडल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- सूबे में स्थापित नहीं हुआ राम राज्य

04-Sep-2019 03:57 PM

By 9

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं के बीच बीजेपी कोटे से मंत्री राम नारायण मंडल ने अपनी ही एनडीए सरकार पर सवाल उठाया है. फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत के दौरान बीजेपी मंत्री ने कहा कि यह सच है कि बिहार में राम राज्य स्थापित नहीं हुआ है लेकिन राज्य सरकार सूबे में अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि राज्य में अपराध पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन सरकार कोशिश कर रही है. बीजेपी मंत्री ने इस दौरान आरजेडी के खिलाफ जमकर निशाना साधा और कहा कि खुद की असफलताओं को छुपाने के लिए आरजेडी पोस्टर वार में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए अटूट है और आने वाले चुनावों में इस गठबंधन की ही जीत होगी. उधर बीजेपी मंत्री के बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है. पार्टी विधायक सुदय यादव ने बीजेपी मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार की जनता परेशान है. नीतीश कुमार की सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है और आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट