बिहार के पूर्व डीजीपी के एस द्विवेदी को नई जिम्मेदारी, केंद्रीय चयन पर्षद के बने नए अध्यक्ष
PATNA: बिहार के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक के एस द्विवेदी को केंद्रीय चयन पर्षद बिहार का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी गई है.
बता दें कि के एस द्विवे
✍ Admin
शेयर
PATNA: बिहार के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक के एस द्विवेदी को केंद्रीय चयन पर्षद बिहार का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी गई है.
बता दें कि के एस द्विवेदी साल 1984 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. केएस द्विवेदी बिहार के पुलिस महानिदेश के पद से 31 जनवरी 2019 को रिटायर हो चुके हैं. वो उत्तरप्रदेश के ओरैया जिले के रहने वाले हैं. पुलिस महानिदेशक बनने से पहले के एस द्विवेदी सूबे के कई जिलों के एसपी भी रह चुके थे.
पुलिस में बेहतर काम के लिए उन्हें राष्ट्रपति की तरफ से पदक भी मिल चुका है जबकि सीएम नीतीश कुमार भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं.