सुषमा स्वराज के निधन पर बिहार के सियासी गलियारे में भी शोक, सभी दलों के नेताओं ने जताया दुख
PATNA : सुषमा स्वराज के बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर देखी जा रही है। लगभग सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बिहार के उपमुख्
✍ Admin
शेयर
PATNA : सुषमा स्वराज के बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर देखी जा रही है। लगभग सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन की खबर को अविश्वसनीय बताते हुए कहा है कि उन्होंने सुषमा स्वराज का भाषण मुजफ्फरपुर तब सुना था जब उनकी उम्र लगभग 22 साल थी। डिप्टी सीएम के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख जताया है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। सुषमा स्वराज के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि यह खबर उन्हें झकझोर देने वाली है.. मैं सदमे में हूं, प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तो सुषमा स्वराज को याद करते हुए रो पड़े। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने आज अपनी बड़ी बहन को खो दिया है।