PATNA: आरएसएस जांच मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में अब नीतीश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. सरकार ने पूछा है कि बिना उनकी इजाजत के यह पत्र कैसे जारी हुआ. इस मामले में बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एडीजी जी एस गंगवार ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि आरएसएस नेताओं पर खतरे का इनपुट मिलने के बाद यह पत्र जारी किया गया था. गंगवार ने कहा था कि इस पत्र के जारी होने की जानकारी वरीय अधिकारियों को नहीं थी. हालांकि उन्होंने कहा कि एसपी को यह पत्र जारी नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा था कि पत्र जारी करने वाले अधिकारी फिलहाल ट्रेनिंग में हैं और उनके आने के बाद उनसे इस मसले पर सवाल जवाब किया जा सकता है.