बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
21-Sep-2019 08:11 AM
PATNA: बेतिया गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग की जांच में विरोधाभास सामने आया है. राज्य महिला आयोग की टीम पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है, उसने इस मामले में पुलिस को क्लीन चिट भी दे दी है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस-प्रशासन और सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पीड़ित की सुरक्षा से लेकर पुर्नवास तक में गड़बड़ी की बात कही है.
गैंगरेप मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम शुक्रवार को पटना पहुंची. अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि पुलिस चाहती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित नाबालिग है. उन्होंने कहा कि किशोरी की उम्र से लेकर शिक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया में कई तरह का विरोधाभास है.
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि पीड़ित ने अपनी उम्र 18 साल बताई है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में उसकी उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई गई है. जबकि आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र 11 साल है. उन्होंने कहा कि इस तरह का विरोधाभास एजेंसियों पर सवाल खड़े करता है. वहीं रेखा शर्मा ने कहा कि बताया जा रहा है कि एक साल पहले किशोरी की शादी भी हो चुकी है लिहाजा यह बाल विवाह का भी मामला बनता है.