BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस का खौफ कितना बचा है आप इस वीडियो को देखकर समझ सकते हैं. यह वीडियो बलिया थाना के बड़ी बलिया बाजार की है. यहां अपराधी दुकानदारों से रंगदारी मांगने आए थे. रंगदारी नहीं देने पर इन अपराधियों ने बाजार में सरेआम फायरिंग की. लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. https://www.facebook.com/firstbiharnews/videos/1494867627322733/ लेकिन जब दुकानदारों ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया तो बाकि के अपराधी तो भाग गए लेकिन एक अपराधी बाजार में ही फंस गया . बीच बाजार लोगों से घिरे रहने के बाद भी अपराधी बेखौफ हाथ में कट्टा लिए भरे बाजार घुमता है. सरेबाजार कट्टा लेकर घुमने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखने है बेगूसराय के पुलिस कप्तान खुलेआम गोलीबारी करने जैसी वारदात पर कैसे लगाम लगता हैं. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट