PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां जानकारी के मुताबिक बाढ़ एएसपी लिपि सिंह बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार लाने दिल्ली जाएंगी. अनंत सिंह को लाने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह के साथ बाढ़ थानाध्यक्ष और एएसपी, दानापुर भी दिल्ली जाएंगे. https://youtu.be/cf-U1gm6b2o जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को ही लिपि सिंह और पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी. बाद में शनिवार सुबह को पुलिस की कुछ और टीमें दिल्ली के लिए रवाना हो सकती है. बता दें कि एके 47 मामले में फरार अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया है जहां उनकी कोर्ट में पेशी हुई है. पेशी के बाद अनंत सिंह ने बिहार पुलिस पर उनकी हत्या करने की आशंका जताई. अनंत सिंह की आशंका के बाद कोर्ट ने बाढ़ कोर्ट में पेशी तक दिल्ली पुलिस को उनके  साथ रहने का आदेश दिया है. पटना से राजन की रिपोर्ट