ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / big-news / बाहुबली अनंत और लिपि सिंह का आज होगा सीधा आमना-सामना, AK-47 की कथा...

बाहुबली अनंत और लिपि सिंह का आज होगा सीधा आमना-सामना, AK-47 की कथा पर पुलिस करेगी फोकस

30-Aug-2019 08:53 AM

By 3

PATNA : मोकामा के बाहुबली एमएलए अनंत सिंह और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह का आज आमना-सामना होगा। बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह को 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ लिपि सिंह की अगुवाई में विधायक अनंत सिंह से पूछताछ होगी। AK-47 और हैंडग्रेनेड पर पुलिस करेगी फोकस पुलिस यह जानती है कि अनंत सिंह जुर्म की दुनिया के हर बारिकी को बखूबी जानते हैं। अनंद के वकील ने पहले ही कह दिया है कि जिस आधार पर अनंत सिंह पर UAPA एक्ट लगाया गया है, उसकी वो कोर्ट में धज्जी उड़ा देंगे. ऐसे में पुलिस हर हाल में अंनत सिंह से AK-47 और हैंडग्रेनेड का पूरा राज जानना चाहेगी. पुलिस का पूरा फोकस होगा कि अनंत सिंह AK-47 कि पूरी कहानी अपनी जुबानी बताएं. जबकि अनंत सिंह पहले की ही कह चुके हैं कि वो 14 साल से घर नहीं गए हैं. केयरटेकर का वीडियो भी दिखाएगी पुलिस खबर के मुताबिक पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ के दौरान उनके गांव वाले घर के केयरटेकर से पूछताछ वाला वीडियो भी दिखाएगी और केयरटेकर के कबूलनामें पर अनंत सिंह से सवाल पूछेगी. अब देखना यह है कि पुलिस को अनंत सिंह से पूछताछ में कितनी सफलता मिलती है.