ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / big-news / अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहली बार आयीं सामने, फर्स्ट बिहार से...

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहली बार आयीं सामने, फर्स्ट बिहार से बोलीं.. साजिश कर मेरे पति को फंसाया गया, कभी भी हो सकती है मेरी हत्या

28-Aug-2019 01:38 PM

By 3

PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में जेल की हवा खा रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए उनकी पत्नी नीलम देवी ने मोर्चा संभाल लिया है। मुंगेर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी नीलम देवी ने आज पहली बार कैमरे के सामने आकर अपनी बात रखी है। फर्स्ट बिहार झारखंड से एक्सक्लूसिव बातचीत में नीलम देवी ने अपने पति अनंत सिंह को फंसाने का आरोप सरकार के ऊपर लगाया है। नीलम देवी ने कहा है कि कभी भी उनकी हत्या हो सकती है. सरकार उनकी हत्या की साजिश रच रही है. https://www.youtube.com/watch?v=fD4--PYdq8A FIRST BIHAR से बोलीं नीलम देवी नीलम देवी ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि उनके पति को राजनीतिक दुर्भावना के कारण परेशान किया जा रहा है जबकि वह निर्दोष हैं। नीलम देवी ने आशंका जताई है कि विधायक के लदमा स्थित आवास से जिस एके-47 की बरामदगी दिखाई गई है वह एके-47 विवेका पहलवान की है। साल 2004 में इसी हथियार के जरिए अनंत सिंह की हत्या करने का प्रयास किया गया था। कोर्ट पर भरोसा नीलम देवी ने कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है उनके पति को कोर्ट से न्याय मिलेगा। हालांकि नीलम देवी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। नीलम देवी ने महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और कोर्ट में अर्जी दी है.