PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे. बेऊर जेल में सजा काट रहे अनंत सिंह की पेशी पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में हुई. एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी किया था और अब एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी भी हुई है. कोर्ट में पेशी के लिए अनंत सिंह को बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया. उधर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में विधायक अनंत सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस एक बार फिर से उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। पटना से राजन की रिपोर्ट