ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / big-news / AMU में BJP विधायक के बेटे के साथ रैगिंग, एंटी रैगिंग कमेटी करेगी...

AMU में BJP विधायक के बेटे के साथ रैगिंग, एंटी रैगिंग कमेटी करेगी जांच

29-Aug-2019 11:54 AM

By 13

ALIGARH: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीजेपी विधायक के बेटे के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. AMU के विदेशी भाषा विभाग में बीजेपी विधायक के बेटे के साथ रैगिंग की गई है. मामला तूल पकड़ने के बाद जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विदेशी भाषा विभाग में बीजेपी विधायक के बेटे के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट और गाली-गलौज की. बीजेपी विधायक के बेटे विजय कुमार सिंह ने इसी साल विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिश भाषा में एडमिशन लिया है. घटना की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एंटी रैगिंग कमेटी को जांच का जिम्मा सौंप दिया है. वहीं पीड़ित छात्र ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक जब वह बुधवार को पहली बार क्लास लेने के लिए गया तो 15-20 सीनियर छात्र-छात्राओं ने उसके साथ रैगिंग के नाम पर अभद्रता की. विजय ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई. प्रॉक्टर और दूसरे अधिकारियों को घटना की शिकायत करने के बाद भी सीनियर छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. करीब 1 घंटे बाद फिर से वो लोग दोबारा क्लास में पहुंचकर विजय के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. वहीं प्रॉक्टर के मुताबिक अभी साफ नहीं है कि विजय सिंह के साथ रैगिंग हुई है या नहीं, लेकिन फिलहाल मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.