PATNA : जम्मू कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के बाद बिहार में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वह मौजूदा हालात में उपद्रवियों पर नजर रखें। https://www.youtube.com/watch?v=nSJb3jsC56I एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा है कि गृह मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी मिलने के बाद सभी जिलों को अलर्ट भेज दिया गया है। राज्य में किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। एडीजी मुख्यालय ने कहा है कि मौजूदा हालात में अलग-अलग पक्षों की तरफ से कुछ प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं लिहाजा पुलिस को अलर्ट पर रखने का फैसला किया गया है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट